March 29, 2024
येशा रूघानी

येशा रूघानी की जीवनी | Yesha Rughani biography in Hindi

येशा रूघानी (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, उम्र, लम्बाई, वजन, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, कैरियर, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी और अधिक

येशा रूघानी एक भारतीय अभिनेत्री है, वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल कभी कभी इत्तेफाक से में गुनगुन को भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने हीरो – गायब मोड ऑन, मुस्कान जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:-येशा रूघानी
व्यवसाय:-अभिनेत्री, फैशन स्टाइलिस्ट

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म तारीख:-24 मार्च 1992
उम्र:-30 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:-राजकोट, गुजरात
गृहनगर:-राजकोट, गुजरात
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-भारतीय
राशि:-वृषभ राशि
धर्म:-हिंदू धर्म
शौक:-डांस, एक्टिंग, यात्रा करना, किताबें पढ़ना

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:-काला
बालों का रंग:-काला
वज़न (लगभग):-50 किलोग्राम
लम्बाई (लगभग):-163 सेंटीमीटर
1.63 मीटर
5 फीट 4 इंच
येशा रूघानी
image source: Instagram

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-S. N. कंसागरा स्कूल, राजकोट, गुजरात
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन मुंबई, महाराष्ट्र
योग्यता:-ग्रैजुएट

परिवार (Family)

पिता का नाम:-केतन रूघानी
माता का नाम:-फाल्गुनी रूघानी
बहन का नाम:-ज्ञात नहीं
भाई का नाम:-ज्ञात नहीं

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड:-ज्ञात नही
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

टेलीविजन डेब्यू:-जीत गई तो पिया मोरे (2017)

येशा रूघानी ने अपने टेलीविजन कैरियर की शुरुआत 2017 में जी टीवी के सीरियल जीत गई तो पिया मोरे में देवी राजावत/देविका बब्बर के डबल रोल में दिखाई दी थी। उसके बाद उन्होंने 2018 में स्टार भारत के टीवी सीरियल मुस्कान में दिखाई दी थी। जिसमे उन्होंने मुस्कान सिंह की भूमिका निभाई थी।

वह 2020 में सोनी सब के टीवी सीरियल हीरो – गायब मोड ऑन में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने जारा की भूमिका निभाई थी। वह 2022 से स्टार प्लस के टीवी सीरियल कभी कभी इत्तेफाक से में गुनगुन की भूमिका निभा रही है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)

Instagram:-@yesharughani
Twitter:-N/A
Facebook:-@iamYRughani
Wikipedia:-Yasha Rughani
येशा रूघानी
image source: Instagram

येशा रूघानी से जुड़े रोचक तथ्य (facts about Yesha Rughani)

  • येशा रूघानी जन्म और पालन-पोषण राजकोट, गुजरात में हुआ था।
  • उनके पास फैशन डिजाइनिंग में डिग्री है और उन्होंने मुंबई में ‘Tata CLiQ’ में फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में काम किया है।
  • उन्होंने डिजाइनर अमी पटेल के तहत अपनी इंटर्नशिप की, जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि –

इंटर्नशिप के दौरान, मैं इन लोकप्रिय अभिनेत्रियों की वैनिटी वैन के बाहर खड़ी रहती थी और मेरा भी एक सपना था की मेरी भी एक दिन खुद की वैनिटी वैन होगी।

One thought on “येशा रूघानी की जीवनी | Yesha Rughani biography in Hindi

  1. Whats up very nice blog!! Man .. Excellent .. Amazing ..
    I’ll bookmark your website and take the feeds additionally?
    I’m satisfied to search out so many useful info here in the post,
    we’d like work out more strategies on this regard, thanks for sharing.

    . . . . .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *