सोनाली निकम (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, उम्र, लम्बाई, वजन, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, कैरियर, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी और अधिक
सोनाली निकम एक भारतीय अभिनेत्री है, वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह टीवी सीरियल आधे अधूरे में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा और गीत हुई सबसे पराई के लिए भी जानी जाती हैं।
बायो/परिचय (Wiki/bio)
नाम:- | सोनाली निकम |
व्यवसाय:- | अभिनेत्री |
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म तारीख:- | ज्ञात नही |
उम्र:- | ज्ञात नही |
जन्म स्थान:- | मुंबई, महाराष्ट्र |
गृहनगर:- | मुंबई, महाराष्ट्र |
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- | भारतीय |
राशि:- | ज्ञात नहीं |
धर्म:- | हिंदू धर्म |
शौक:- | एक्टिंग और डांस |
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:- | काला |
बालों का रंग:- | काला |
वज़न (लगभग):- | 54 किलोग्राम |
लम्बाई (लगभग):- | 165 सेंटीमीटर 1.65 मीटर 5 फीट 5 इंच |
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | ज्ञात नहीं |
कॉलेज/विश्वविद्यालय:- | ज्ञात नहीं |
योग्यता:- | ग्रेजुएशन |
परिवार (Family)
पिता का नाम:- | नाम ज्ञात नहीं |
माता का नाम:- | नाम ज्ञात नहीं |
बहन का नाम:- | प्रिया निकम |
भाई का नाम:- | ज्ञात नहीं |
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड:- | ज्ञात नही |
पति का नाम:- | N/A |
कैरियर (Career)
टेलीविजन डेब्यू:- | हम दोनो हैं अलग (2009) |
सोनाली निकम ने अपने टेलीविजन कैरियर की शुरूआत 2009 में स्टार वन के टीवी सीरियल हम दोनो हैं अलग से की थी, जिसमे उन्होंने मल्लिका की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2010 में टीवी सीरियल गोद भराई, थोड़ा है बस थोड़े की जरूर है, रक्त संबंध, गीत हुई सबसे पराई आदि में दिखाई दी थी।
2012 में वह टीवी सीरियल हम ने ली है…शपथ, झिलमिल सितारों का आंगन होगा और काली – एक पुनर्अवतार में दिखाई दी थी। उसके बाद 2013 में वह प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यार प्यार में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने रेवती दीवान की भूमिका निभाई थी।
वह 2014 में स्पोर्ट्स रियलिटी शो बॉक्स क्रिकेट लीग 1 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थी। 2015 में वह एजेंट राघव – क्राइम ब्रांच में एपीसोडिक भूमिका में दिखाई दी थी। 2015 में वह टीवी सीरियल आधे अधूरे में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने जस्सी की भूमिका निभाई थी।
2017 में वह &टीवी के सीरियल एक विवाह ऐसा भी में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2021 में टीवी शो लाल इश्क में एपीसोडिक भूमिका में दिखाई दी थी। 2021 में वह &टीवी के सीरियल मौका-ए-वरदात में दिखाई दी थी। वह 2022 से कलर्स टीवी के सीरियल हरफूल मोहिनी में शालिनी सिंह की भूमिका निभा रही है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)
Instagram:- | @sonalinikam31 |
Twitter:- | @sonalinikamofficialpage |
Facebook:- | N/A |
Wikipedia:- | Sonali Nikam |
सोनाली निकम से जुड़े रोचक तथ्य (facts about Sonali Nikam)
- सोनाली निकम का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ है।
- उनके पिता चाहते थे कि वह एक आईपीएस अधिकारी बने लेकिन उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना था।
- टेलीविजन के अलावा, वह गुजराती और साउथ इंडियन फिल्मों में भी सक्रिय हैं।