April 19, 2024
कीर्ति नागपुरे

कीर्ति नागपुरे की जीवनी | Keerti Nagpure biography in Hindi

कीर्ति नागपुरे (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, उम्र, लम्बाई, वजन, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, कैरियर, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी और अधिक

कीर्ति नागपुरे एक भारतीय अभिनेत्री है, वह मुख्य रूप से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्हे टीवी सीरियल परिचय में सिद्धि चोपड़ा और देश की बेटी नंदिनी में नंदिनी रघुवंशी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता हैं।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:-कीर्ति नागपुरे
व्यवसाय:-अभिनेत्री, इंटीरियर डिजाइनर

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म तारीख:-23 जनवरी 1987
उम्र:-35 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:-पुणे, महाराष्ट्र
गृहनगर:-पुणे, महाराष्ट्र
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-भारतीय
राशि:-कुंभ राशि
धर्म:-हिंदू धर्म
शौक:-पढ़ना और खाना बनाना

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:-भुरा
बालों का रंग:-काला
वज़न (लगभग):-51 किलोग्राम
लम्बाई (लगभग):-155 सेंटीमीटर
1.55 मीटर
5 फीट 3 इंच

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नहीं
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-पुणे विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र
योग्यता:-इंटीरियर डिजाइनिंग

परिवार (Family)

पिता का नाम:-नाम ज्ञात नहीं
माता का नाम:-नाम ज्ञात नहीं
बहन का नाम:-सुजाता नागपुरे
भाई का नाम:-अनिकेत नागपुरे

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित/विवाहित
बॉयफ्रेंड:-ज्ञात नहीं
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

टेलीविजन डेब्यू (मराठी):-ओलख (2010)
टेलीविजन डेब्यू (हिंदी):- परिचय (2011)

कीर्ति नागपुरे ने अपने टेलीविजन कैरियर की शुरुआत 2010 में मराठी टीवी सीरियल ओलख से की थी। जिसमे उन्होंने विभा की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने 2011 में टीवी सीरियल परिचय से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने सिद्धि चोपड़ा की भूमिका निभाई थी।

वह 2013 में टीवी सीरियल देश की बेटी नंदिनी में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने नंदिनी रघुवंशी की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2015 में टीवी सीरियल वीरा में गीत सिंह की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद 2018 में उन्होंने टीवी शो लाल इश्क में एपीसोडिक भूमिका निभाई थी।

वह 2021 में टीवी सीरियल मिल गई मंजिल मुझे में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने तनु प्रजापति की भूमिका निभाई थी। वह 2022 में जी टीवी के सीरियल प्यार का पहला नाम राधा मोहन में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने तुलसी की भूमिका निभाई है।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

गायक:-आतिफ असलम

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)

Instagram:-@keerti.nagpure
Twitter:-N/A
Facebook:-@KeertiNagpureOfficial
Wikipedia:-Keerti Nagpure

कीर्ति नागपुरे से जुड़े रोचक तथ्य (facts about Keerti Nagpure)

  • कीर्ति नागपुरे का जन्म और पालन-पोषण पुणे, महाराष्ट्र में हुआ है।
  • उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की एक टेलीविजन क्रू ने उन्हें सोशल मीडिया पर देखा और उन्हें स्टार प्रवाह के शो ओलख के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा। शुरू में उन्होंने कई बार मना किया लेकिन आखिरकार चार महीने बाद स्वीकार कर लिया और वहीं से उनका छोटे पर्दे का सफर शुरू हो गया।
  • उन्होंने स्टार प्रवाह की टैलेंट हंट कंपटीशन में भाग लिया था।
  • द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा 2012 में नागपुरे को भारतीय टेलीविजन पर टॉप 10 यंगर मदर की सूची में शामिल किया गया था।((द टाइम्स ऑफ इंडिया))
  • वह एक एनिमल लवर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *