April 25, 2024
आम्रपाली गुप्ता

आम्रपाली गुप्ता की जीवनी | Amrapali Gupta biography in Hindi

आम्रपाली गुप्ता (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, उम्र, लम्बाई, वजन, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, कैरियर, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी और अधिक

आम्रपाली गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री हैं, वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह ज़ी टीवी के सीरियल क़ुबूल है में तनवीर बेग उर्फ ​​बेगम साहिबा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:-आम्रपाली गुप्ता
व्यवसाय:-अभिनेत्री

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म तारीख:-20 दिसंबर 1988
उम्र:-33 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:-लखनऊ, उत्तर प्रदेश
गृहनगर:-लखनऊ, उत्तर प्रदेश
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-भारतीय
राशि:-धनु राशि
धर्म:-हिंदू धर्म
जाति:-वैश्य (बनिया)
शौक:-यात्रा और डांस करना

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:-काला
बालों का रंग:-काला
वज़न (लगभग):-53 किलोग्राम
लम्बाई (लगभग):-158 सेंटीमीटर
1.58 मीटर
5 फीट 2 इंच
आम्रपाली गुप्ता
image source: Instagram

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-नारी शिक्षा निकेतन, लखनऊ
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-ज्ञात नहीं
योग्यता:-ग्रेजुएशन

परिवार (Family)

पिता का नाम:-नरेन्द्र गुप्ता
माता का नाम:-नाम ज्ञात नहीं
बहन का नाम:-मेघा गुप्ता और अदिति गुप्ता
भाई का नाम:-ज्ञात नहीं

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:-विवाहित
बॉयफ्रेंड:-यश सिन्हा (अभिनेता)
पति का नाम:-यश सिन्हा (अभिनेता)
शादी की तारीख:-28 नवंबर 2012
बच्चें:-बेटा: कबीर सिन्हा

कैरियर (Career)

टेलीविजन डेब्यू:-Ssshhh… कोई है (2002)

आम्रपाली गुप्ता ने अपने टेलीविजन कैरियर की शुरुआत 2002 में टीवी सीरियल Ssshhh… कोई है में एपीसोडिक भूमिका निभाकर की थी। उसके बाद वह कृष्णा अर्जुन और विकराल घबराल में भी एपीसोडिक भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2003 में टीवी सीरियल खुशियां और शाका लाका बूम बूम में दिखाई दी थी।

उसके बाद वह 2004 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल हातिम में छाया की भूमिका में दिखाई दी थी। उसी वर्ष वह रेथ, है…. यही तो है वो और छी एंड मी जैसे टीवी सीरियल में भी दिखाई दी थी। वह 2006 में ममता, वो रहने वाली महलों की, प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम, बनू मैं तेरी दुल्हन, वैदेही और कश्मकश जिंदगी की आदि टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।

उन्होंने 2007 में दुर्गेश नंदिनी, डोली सजा के और तीन बहू रानियां में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2010 में टीवी सीरियल अग्निपरीक्षा जीवन की – गंगा में दिखाई दी थी। जिसमे उन्होंने वेदिका की भूमिका निभाई थी। 2011 में वह सहारा वन के टीवी सीरियल नीम नीम शहद शहद में सोनाली की भूमिका में दिखाई दी थी।

वह 2012 में टीवी सीरियल तुझ संग प्रीत लगाई सजना में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2013 में लाइफ ओके के टीवी सीरियल देवों के देव… महादेव में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने मत्स्य कन्या की भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष वह ज़ी टीवी के सीरियल क़ुबूल है में दिखाई दी थी।

वह 2015 में &टीवी के सीरियल अधूरी कहानी हमारी में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने अनामिका की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2017 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल इश्कबाज़ में कामिनी खुराना की भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2018 में जी टीवी के सीरियल तुझसे है राब्ता में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने ममता वर्मा की भूमिका निभाई थी।

वह 2019 में कलर्स टीवी के सीरियल विष या अमृत: सितारा और बहु बेगम में दिखाई दी थी। जिसमे उन्होंने क्रमशः कालिन्दी और सुरैया मिर्जा की भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष वह तूझसे है राब्ता में भी दिखाई दी थी। वह 2022 में स्टार भारत के टीवी सीरियल गुड से मीठा इश्क में दिखाई दी है। जिसमे वह छवि सत्यकाम रावत की भूमिका निभा रही है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)

Instagram:-@amrapalliyashsinha
Twitter:-N/A
Facebook:-N/A
Wikipedia:-Amrapali Gupta
आम्रपाली गुप्ता
image source: Instagram

आम्रपाली गुप्ता से जुड़े रोचक तथ्य (facts about Amrapali Gupta)

  • आम्रपाली गुप्ता का जन्म और पालन पोषण लखनऊ, उत्तरप्रदेश में हुआ था।
  • उन्होंने अपने पति यश सिन्हा के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया था।
  • वह होममेकर जैसी कई मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *